Surgical Strike 2 : सपा नेता आजम खां ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक-2 गौरव बढ़ाने वाला कदम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक को देश का गौरव बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि हम फौजियों के जज्बे को सलाम करते हैं।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 12:55 PM (IST)
रामपुर, जेएनएन। अखिलेश यादव तथा मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने आज के भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक-2 को गौरव बढ़ाने वाला कदम माना है। समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां रामपुर से विधायक हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक को देश का गौरव बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि हम फौजियों के जज्बे को सलाम करते हैं। आज पूरा देश फौजियों के साथ है। हमें उम्मीद है कि इसी बहादुरी से हमारे सैनिक देश के विरोधियों का खात्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे खून का आखिरी कतरा भी हिंदुस्तान के लिए है। देश के सम्मान और जवानों पर हमला करने वालों को सबक सिखाना जरूरी था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें