गन्ना किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। वह सपा कार्यालय पर स्वार-टांडा क्षेत्र के किसानों के बीच बोल रहे थे। त्रिवेणी चीनी मिल के खिलाफ क्षेत्रीय किसान कई बार विधायक अब्दुल्ला आजम से शिकायत कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदने के बजाय दूसरे जिले के किसानों का गन्ना खरीद रही है। इस संबंध में विधायक ने अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की।
रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। वह सपा कार्यालय पर स्वार-टांडा क्षेत्र के किसानों के बीच बोल रहे थे।
स्वार-टांडा क्षेत्र के किसान कई बार त्रिवेणी चीनी मिल के संबंध में विधायक अब्दुल्ला आजम से शिकायत कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदने के बजाय दूसरे जिले के किसानों का गन्ना खरीद रही है। इस संबंध में विधायक ने अधिकारियों से भी शिकायत की। रविवार को स्वार-टांडा क्षेत्र के किसान सपा कार्यालय पहुंचे। चीनी मिल अधिकारी भी आ गए। विधायक अब्दुल्ला ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और कहा कि पहले क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदा जाए। उन्हें पर्चियां जारी की जाएं। उनका गन्ना मूल्य भुगतान भी समय से किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चीनी मिल पर आंदोलन किया जाएगा। मिल गेट पर ट्रालियां लगा दी जाएंगी। इसी दौरान आजम खां भी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भी दो टूक कहा कि हम गन्ना किसानों के साथ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसी दौरान सपा नेता अनिल सागर के नेतृत्व में दलित समाज के लोग भी कार्यालय आए, जिन्हें आजम खां ने पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में समाज के कमजोर लोगों का उत्पीड़न किया गया है। लोकसभा चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। इस मौके पर मान ¨सह, रामेश्वर, रामनाथ, ओमप्रकाश, सोनू, ऋषिपाल मौजूद रहे।