छात्र-छात्राओं ने एथेलेटिक प्रतियोगिता में जीते छह पदक
होली चाइल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एथेलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक समेत छह पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथेलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए, जिसमें लंबी कूद में शगुन ¨सह ने स्वर्ण एवं सौ मीटर दौड़ में रजत पदक अर्जित किया। गुरुमुख ¨सह ने चक्का फेंक में स्वर्ण और गोला फेंक में कांस्य पदक पाया। अंशिका शमर ने गोला फेंक में स्वर्ण प्राप्त किया। रमनदीप कौर ने लंबी कूद में कांस्य अर्जित किया। इसके साथ ही विद्यालय के दो खिलाड़ी शगुन ¨सह और अंशिका शमर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाली एथेलेटिक में चयनित हुई हैं।
बिलासपुर, जासं : होली चाइल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एथेलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक समेत छह पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथेलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें होली चाइल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए, जिसमें लंबी कूद में शगुन ¨सह ने स्वर्ण एवं सौ मीटर दौड़ में रजत पदक अर्जित किया। गुरुमुख ¨सह ने चक्का फेंक में स्वर्ण और गोला फेंक में कांस्य पदक पाया। अंशिका शमर ने गोला फेंक में स्वर्ण प्राप्त किया। रमनदीप कौर ने लंबी कूद में कांस्य अर्जित किया। इसके साथ ही विद्यालय के दो खिलाड़ी शगुन ¨सह और अंशिका शमर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाली एथेलेटिक में चयनित हुई हैं। बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधक रोहताश बत्रा, सचिव विकास बत्रा, प्रधानाचार्य ¨मटू दुबे, उप प्रधानाचार्य सीएम जोशी, मंजू अधिकारी, कोच सुधाकर ¨सह आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जासं