अभी भाजपा ने इलाहाबाद का नाम बदला, अगला कदम मुसलमान भी अपना नाम बदलें
सपा नेताआजम खां ने कहा कि चुनाव तैयारियों में लगी भाजपा ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज बदला है। बाद में मुसलमानों से नाम बदलने को कहेगी।
By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:17 PM (IST)
रामपुर (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को चुनावी सटंट बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है, इसीलिए इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा है। सरकार का अगला कदम यह होगा कि मुसलमान भी अपना नाम बदलें। आजम खां ने आज रामपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने राजनीतिक विद्वेष के चलते आजम खां के जीवन को खतरा बताया और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। अमर सिंह के मुकदमे को भी बदले की भावना से दर्ज कराना बताया और इसे रद करने योग्य बताया। अखिलेश ने कहा कि आजम जैसे व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात सोच भी नहीं सकता है। उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। आजम ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की साजिशों का मुकाबला करने में सपा सक्षम है और जनता सपा के साथ में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें