उत्कर्ष्ट कार्य के लिए एसपी और एएसपी को गोल्ड मेडल
उत्कर्ष्ट कार्य के लिए एसपी और एएसपी को गोल्ड मेडल
रामपुर : सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसबार यह सम्मान जिले के दो आला अधिकारियों को दिया जाएगा। इनमें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को डीजीपी की ओर से गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एसपी श्री मिश्रा रामपुर आने से पहले इटावा में एसएसपी थे। वहां उनके 11 माह के कार्यकाल में 25 बदमाशों से एनकाउंटर हुआ। चार दुष्कर्मियों को भी गोली मारी गई। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जो आंदोलन हुआ, उसे भी उन्होने शांति पूर्वक ढंग से सुलझा दिया। कहीं कोई बवाल नहीं हुआ। रामपुर में भी उनके आने के बाद पूरी तरह शांति बनी है। वह खुद रोज करीब दस किसलोमीटर सड़कों पर पैदल गश्त करते हैं। लोगों से हाथ मिलाते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। इससे लोगों में उनकी अच्छी साख बन रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी रामपुर में रहते सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए उन्हे भी गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।। जासं