Move to Jagran APP

धूमधाम से मनेगा बहन मायावती का जन्मदिन

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक राजपाल सिंह लोधी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सिरोज राम सागर ने कहा कि 15 जनवरी को बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन रामपुर स्थित आदर्श रामलीला ग्राउंड रामपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले की प्रत्येक विधानसभा से समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा तादाद में उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में नगराध्यक्ष नवनीत सक्सेना उर्फ ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:23 PM (IST)
धूमधाम से मनेगा बहन मायावती का जन्मदिन
धूमधाम से मनेगा बहन मायावती का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक राजपाल सिंह लोधी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सिरोज राम सागर ने कहा कि 15 जनवरी को बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन रामपुर स्थित आदर्श रामलीला ग्राउंड रामपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले की प्रत्येक विधानसभा से समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा तादाद में उपस्थिति अनिवार्य है।

loksabha election banner

बैठक में नगराध्यक्ष नवनीत सक्सेना उर्फ ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है। आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भाजपा के सामने होगा। भाजपा जनता का ध्यान अन्य बातों पर जैसे सीएए, एनआरसी, एनआरपी में लगाकर जनता बेरोजगारी भुखमरी से त्रस्त है। छात्रों का उत्पीड़न लगातार सरकारों द्वारा किया जा रहा है। महिलाएं अपने आपको भाजपा शासन में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा की सरकार हिटलर शाही पर उतारू है। देश के लिए बहुत दुखद और हानिकारक है। अंत में विधानसभा सेक्टर पदाधिकारियों को रामपुर बहन के जन्मदिन पर गाड़ियों से ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।

इस मौके पर विजय सिंह सागर, सुखविदर सिंह चीमा, रमेश गौरव, सीताराम सागर, लाखन सिंह, साहब सिंह राणा, निजामुद्दीन अंसारी, विक्की वर्मा, प्रवेश कुमार, महेंद्र सिंह सागर, रामजीवन गौतम आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.