कांवड़ लाने के लिए रवाना हुई शिव भक्तों की टोली
रामपुर : सावन के सोमवार को जनपद के भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबनगर स्थित
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 07:58 PM (IST)
रामपुर : सावन के सोमवार को जनपद के भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबनगर स्थित श्री ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर, रठौंडा का शिव मंदिर में काफी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जनपद से बुधवार को शिव भक्तों की टोलियां जगह-जगह से ब्रजघाट, हरिद्वार आदि स्थान से जल लाने के लिए रवाना हुईं।
सैनी नगर से शिव भक्तों की टोली भी मंदिर में माथा टेककर कांवड़ लाने के लिए रवाना हुई। इस दौरान सभी भोले के गीतों पर जमकर झूमे। भोले के बम-बम भोले, हर-हर महादेव आदि के जयकार लगाए, जिससे आसपास का वातावरण शिवमय हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें