Move to Jagran APP

रामपुर में कई बार आई थीं शीला दीक्षित

रामपुर में कई बार आई थीं शीला दीक्षित

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:23 AM (IST)
रामपुर में कई बार आई थीं शीला दीक्षित
रामपुर में कई बार आई थीं शीला दीक्षित

रामपुर : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रामपुर में कई बार आईं। आखिरी बार सात साल पहले यहां आई थीं। तब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे। वह प्रत्याशी का प्रचार करने यहां आई थीं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू खां ने बताया कि शीला दीक्षित के नूर महल से पारिवारिक संबंध थे। वह कई बार नूरमहल आई थीं। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से उनके बहुत मजबूत रिश्ते थे। 2012 में जब वह कांग्रेस के टिकट पर चमरौआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे, तब शीला दीक्षित उनके प्रचार में आई थीं। नगलिया आकिल गांव में उन्होंने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा भी की थी। इस दौरान उन्होंने विकास और भाईचारे की बात कही थी। आज जब उनके निधन का समाचार मिला तो कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गईं। वह एक अच्छी राजनीतिज्ञ होने के साथ व्यवहार कुशल भी थीं। छोटे कार्यकर्ताओं का भी बहुत सम्मान करती थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.