सड़क हादसों में सात घायल
पहला सड़क हादसा लोहा पट्टी गांव पर हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय शमशाद हुसैन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे।
मिलक : पहला सड़क हादसा लोहा पट्टी गांव पर हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय शमशाद हुसैन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। सोमवार की शाम छह बजे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। दूसरा हादसा रात आठ बजे लोहा पट्टी गांव पर मस्जिद के सामने हुआ। जिला बरेली के तहसील आंवला के गंज कुरैशियन निवासी 25 वर्षीय राकेश शादी समारोह से घर लौट रहा था। हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर राकेश घायल हो गया। तीसरा हादसा रात नौ बजे हल्दुआ संपर्क मार्ग पर हुआ। केमरी थाने के हींगा नगला गांव निवासी 21 वर्षीय छेदा लाल बाइक से शादी समारोह में जा रहा था। वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। चौथा सड़क हादसा पटिया मार्ग पर हुआ। थाना शहजादनगर के दीनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक यादव अपने चचेरे भाई 21 वर्षीय विनोद के साथ आ रहा था। रात 11 बजे पटिया मार्ग पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दीपक और विनोद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पांचवा सड़क हादसा रास डंडिया संपर्क मार्ग पर रात 12 बजे हुआ। जिला बरेली के सिहौर गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल अपने 21 वर्षीय तहेरे भाई संजय के साथ रिश्ते की बहन की शादी में आया था। हल्दुआ मार्ग पर वाहन ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और संजय घायल हो गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप