देश ने 70 साल परेशानी की मार झेली : दुष्यंत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में देश 70 साल परेशानी की मार झेल रहा था।
केमरी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहाकि कांग्रेस सरकार के राज में देश 70 साल परेशानी की मार झेल रहा था। अब देश का उद्धार नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। वह शिव मंदिर धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है। वे प्रत्येक घर में जाकर भाजपा द्वारा कराए विकास कार्यों की जानकारी दें। देश का प्रधानमंत्री 20 घंटे जागकर देश की सेवा करता है। ऐसा त्यागी और तपस्वी प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता। इसलिए हमारा फर्ज है, हम भी कम से कम 10 घंटे कार्य करें। जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, सुभाष भटनागर, रोहताश मौर्य,राजकुमार रूहेला, सौरव यदुवंशी, हेमा रानीए हरपाल गंगवारए पूरन सिंह, रहीसुद्दीन धाकड़, रामदेव लोधी, राजकुमार शर्मा, हरिओम राणा, खेमकरन सैनी आदि मौजूद रहे।