यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rampur News: रामपुर में पुलिस को देख गो तस्करों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
रामपुर में सिविल लाइंस पुलिस का सामना बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो गो तस्करों से ...और पढ़ें

संसू, रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस का सामना बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो गो तस्करों से हो गया। दोनों ने पुलिस को देखते ही गोली चलाना शुरु कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसका साथी फरार हो गया।
पकड़ा गया गो तस्कर कुशीनगर जिले से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी वांछित था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी पंकज पंत बुधवार रात ग्राम आगापुर से बिजईया रोड पर चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान दो व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें दो पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के बांये पैर में गोली लगी तथा दूसरा बदमाश भाग गया।
गोली लगने से घायल हुए बदमाश का नाम नन्हे पुत्र सैदा निवासी ग्राम चमरौआ थाना शहजादनगर है। फरार हुए बदमाश का नाम भूरा उर्फ लंगडा पुत्र सैदा है। वह भी चमरौआ का रहने वाला है। दोनों गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनका मांस बेचते हैं। दोनों के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को गिरफ्तार बदमाश नन्हे से बाइक व तमंचा मिला है। नन्हे जनपद कुशीनगर से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में भी वांछित है।
