एसडीएम ने निपटाया होली स्थान को विवाद
चौकी अंतर्गत गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से होली स्थान को लेकर विवाद हो गया था। एसडीएम टांडा पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने जेसीबी से पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई। हिदू दिवाकर परिवारों का होलिका दहन स्थल को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया। गांव चौखंडी में पूरब दिशा की ओर तालाब है। उसके आसपास ही लगभग दो दर्जन हिन्दू परिवार रहते हैं। इसी स्थान पर होलिका दहन के स्थल भी है।
दढि़याल : चौकी अंतर्गत गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से होली स्थान को लेकर विवाद हो गया था। एसडीएम टांडा पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने जेसीबी से पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई। हिदू दिवाकर परिवारों का होलिका दहन स्थल को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया। गांव चौखंडी में पूरब दिशा की ओर तालाब है। उसके आसपास ही लगभग दो दर्जन हिन्दू परिवार रहते हैं। इसी स्थान पर होलिका दहन के स्थल भी है।पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से होली का स्थल भी गंदगी से घिरा हुआ था। हिदू परिवारों ने कई बार पल्स पोलियो टीम का विरोध भी किया था।जब यह जानकारी एसडीएम टांडा घनश्याम त्रिपाठी को मिली तो वह पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह एवं तहसीलदार रण बहादुर सिंह को साथ लेकर गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इसके बाद एसडीम ने अपनी मौजूदगी में जेसीबी बुलाकर नाला खुलवाया। पानी की पानी की व्यवस्था सुचारू करा दी। अब गांव का पानी पूर्व दिशा में बने तालाब में एकत्र हो सकेगा। होली स्थल भी साफ सुथरा हो गया। हिदू परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। चौकी प्रभारी ने बताया की होलिका दहन स्थल गंदगी भरे वातावरण में था। पानी की उचित व्यवस्था होने से साफ हो गया है। आठ वर्ष पुराना विवाद भी समाप्त हो गया। अब गांव में होली का स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरदार सूचा सिंह, कानूनगो बृजेश शर्मा और हल्का लेखपाल मौजूद रहे।