Move to Jagran APP

घरेलू कलह में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

मिलक जासं पारिवारिक समस्या को लेकर महिला ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 10:22 PM (IST)
घरेलू कलह में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
घरेलू कलह में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

मिलक, जासं : पारिवारिक समस्या को लेकर महिला ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को 72 प्रतिशत झुलसी अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। तहसीलदार अशोक कुमार ने उसके बयान लिए। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

हुरमतनगर निवासी अजीम की 22 वर्षीय पत्नी शबनम को उसके परिजन झुलसी हुई अवस्था में शाम चार बजे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और बंद कमरे में महिला के बयान दर्ज किए। डॉक्टर के अनुसार शबनम 72 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है। उन्होंने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि, पारिवारिक कलह को लेकर उसने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.