Move to Jagran APP

नगर पंचायत बनने से और बढ़ गईं समस्याएं, नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र

लोगों को समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। यहां न तो कोई अधिकारी है और न ही कर्मचारी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:01 AM (IST)
नगर पंचायत बनने से और बढ़ गईं समस्याएं, नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र
नगर पंचायत बनने से और बढ़ गईं समस्याएं, नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता सैफनी : शासन की ओर से ग्राम पंचायत सैफनी को भले ही नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है, लेकिन लोगों को समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। यहां न तो कोई अधिकारी है और न ही कर्मचारी। शुरुआत में शाहबाद नगर पंचायत के ईओ को चार्ज दिया गया था, जो सैफनी के पंचायत भवन में बैठते थे। अब यहां कोई नजर नहीं आता। ऐसे में लोग नगर पंचायत से संबंधित कार्य के लिए भटकने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

लोगों का कहना है कि पांच माह पूर्व सैफनी को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। तब ग्रामीणों को अपने नगर में चहुंमुखी विकास की उम्मीद जगी। मगर नगर पंचायत बनने के कई माह बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। यहां के लोग नगर पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए भटकते फिर रहे हैं। पिछले करीब एक माह से लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। इसके लिए नगरवासी लगातार ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं। वहां पर यह कहकर टरका दिया जाता है कि सैफनी नगर पंचायत हो गई है। इसलिए यहां से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनेंगे। वहीं दूसरी ओर कस्बे में करोड़ों रुपए की लागत से शुद्ध पेयजल के लिए बना ओवरहेड टैंक विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पिछले आठ वर्षों से शोपीस बनकर रह गया है, जिसका लोगों को कोई लाभ तक नहीं मिल रहा है। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि अभी ब्लाक से ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनने चाहिए। अगर दिक्कत आ रही है तो इसके लिए ब्लाक से संपर्क कर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

नगर पंचायत की घोषणा के बाद सैफनी कागजी घोड़े पर दौड़ रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लोगों को न ग्राम पंचायत का लाभ मिल रहा है और न ही नगर पंचायत का।

सुशील कुमार शर्मा। नगर पंचायत का लाभ भविष्य में मिलेगा यह तो पता नहीं, लेकिन वर्तमान में इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कस्बे में पेयजल और सफाई व्यवस्था का तो बहुत ही बुरा हाल है।

अमर सिंह जोशी नगर पंचायत से तो ग्राम पंचायत में रहना काफी अच्छा था। ग्राम पंचायत में रहने के दौरान सारे कार्य सुगमता के साथ हो जाते थे। अब तो एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोग परेशान हैं।

फौजी सुशील कुमार। नगर पंचायत का सीधा असर तो अभी नजर नही आया है,। इस समय तो आम जनता परेशान है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए लोग कभी ब्लाक तो कभी नगर पंचायत शाहबाद के चक्कर लगा रहे हैं।

अब्दुल रऊफ एडवोकेट सैफनी को नगर पंचायत बने पांच माह होने जा रहे हैं, परंतु अभी तक नगर विकास के कार्य नहीं चल रहे हैं जिससे जनता में निराशा है। कस्बे में ओवरहेड टैंक बनने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

फैजान खान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.