दूसरे दिन रामगंगा नदी में मिला ग्रामीण का शव
दूसरे दिन रामगंगा नदी में मिला ग्रामीण का शव
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM (IST)
शाहबाद : पशुओं को चराने गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन रामगंगा में ही मिल गया। गुरुवार को देर शाम तक गोताखोर उसके शव को ढूंढने में लगे रहे थे।
गांव जैंतोली निवासी 45 वर्षीय अब्दुल सलाम गुरुवार को पशुओं को चराने गांव के जंगल में गया था। जंगल के नजदीक ही रामगंगा नदी बहती है। दोपहर करीब 12 बजे पशुओं को पानी पीने के लिए गंगा नदी में चला गया था। गहरे पानी में पैर जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर गंगा किनारे दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से उसके शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला था। सवेरे एक बार फिर गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ ही दूरी पर उसका शव मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव घर पहुंचा तो देखने वालों की भीड़ लग गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें