Move to Jagran APP

न्यू शिव विहार कालोनी में नहीं बन सकीं सड़कें और नाली

जागरण संवाददाता रामपुर भमरौआ रोड स्थित न्यू शिव विहार कालोनी में अधिकतर गलियों में अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:01 AM (IST)
न्यू शिव विहार कालोनी में नहीं बन सकीं सड़कें और नाली
न्यू शिव विहार कालोनी में नहीं बन सकीं सड़कें और नाली

जागरण संवाददाता, रामपुर : भमरौआ रोड स्थित न्यू शिव विहार कालोनी में अधिकतर गलियों में अभी तक सड़कें और नाले-नालियां नहीं बनी हैं। इससे बरसात में सड़क पर कीचड़ पसर जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने शीघ्र सड़कें बनवाने की मांग की है।

loksabha election banner

न्यू शिव विहार कालोनी के लोगों ने बताया कि कालोनी में अधिकतर गलियों में सड़कें, नाले, नालियां अभी तक नहीं बनवाई गई हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे खुद नालियां बनवा रखी हैं। कालोनी में नालियों के पानी की निकासी के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। नालियों का पानी कालोनी के खाली प्लाटों में सड़ता रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश में कालोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उबड़-खाबड़ सड़कों से गुजरते समय अक्सर दुपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने कालोनी की सभी गलियों में सड़कें और नाले, नालियां बनवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी इंदू शेº मिश्रा कहना है कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। न्यू शिव विहार कालोनी वार्ड तीन में लगती है। इसकी सभासद रेनू अरोरा ने बताया कि वार्ड की सभी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रोड पास हो चुकी है, शीघ्र सड़क बनेगी। कालोनी की अधिकतर गलियों में सड़कें नहीं पड़ी हैं। गलियों की सड़कें उबड़.खाबड़ हैं, लोगों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी होती है। कालोनी में सड़कें बनवाई जाएं। कमलेश कुमारी। कई गलियों में नालियां और सड़कें अभी तक नहीं बनी हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे खुद ही नालियां बनवाई हैं, जिनके ढाल सही नहीं है, नालियां बनवाई जाएं। करन सिंह। बारिश में सड़कों पर जलभराव और कीचड़ पसर जाती है। कीचड़ के कारण अक्सर दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते हैं। सड़कें और नालियां बनवाई जाएं। आशा देवी। कालोनी की गलियों में सड़कें और नालियां नहीं होने से अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बारिश के बाद कीचड़ पसर जाती है। जिससे काफी दिक्कत होती है। नीलम। कालोनी में सड़क बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुरेश कुमार कश्यप। कालोनी की गलियों में सड़कें नहीं है। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे सड़क पर खुद ही मिटटी डलवा रखी है। इससे सड़क उबड़-खाबड़ है। शीघ्र सड़कें और नालियां बनवाई जाएं। कमलेश यादव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.