बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधा : जसवीर
इंटरनेशनल सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेट्री जसवीर सिंह मंडेर ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या गंभीर मुददा है। इस पर नियंत्रण के लिए बिल लाना बहुत जरूरी है। इसके लिए 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पूरे देश का दौरा कर रहा हूं। बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधा है। अमित शाह ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जनसंख्या पर नियंत्रण और भारत की अन्य जनसमस्याओं के लिए पार्लियामेंट में शीघ्र बिल लाएंगे। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को रामपुर से गुजरते समय निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में कही।
रामपुर : इंटरनेशनल सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेट्री जसवीर सिंह मंडेर ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या गंभीर मुददा है। इस पर नियंत्रण के लिए बिल लाना बहुत जरूरी है। इसके लिए 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पूरे देश का दौरा कर रहा हूं। बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधा है। अमित शाह ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जनसंख्या पर नियंत्रण और भारत की अन्य जनसमस्याओं के लिए पार्लियामेंट में शीघ्र बिल लाएंगे। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को रामपुर से गुजरते समय निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में कही।