कोरोना से बचाव को गांव में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
कोरोना से बचाव को गांव में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:09 AM (IST)
रामपुर, जासं : सैदनगर ग्राम पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए रविवार को सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। ग्राम मझरा हशमतगंज निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते शहरों के साथ ही गांव में भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ग्राम पंचायत सैदनगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। इससे पहले मुरसैना चौकी, अजीमनगर थाना परिसर, के अलावा गांव के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा चुका है। इसके अलावा गांव के कुछ गरीब लोगों के यहां राशन खत्म हो गया था। ऐसे परिवारों के यहां राशन और सब्जियां पहुंचाईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें