दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
मिलक : दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी राममूर्ति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री गीता गंगवार का विवाह जिला पीलीभीत स्थित थाना बीसलपुर के मुहल्ला एकता नगर निवासी मुकेश गंगवार से किया था। शादी को 11 साल हो चुके हैं। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था।। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने 11 लाख नकद, चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुराली उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। एक दिने कमरे में बंद कर बुरी तरह मारा-पीटा और घायल कर दिया था इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए थे। वह कोमा में चली गई थी, जिसका दिल्ली में इलाज चला। अब उसे घर पर लाकर वह इलाज करा रही है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपित पति मुकेश गंगवार, सास चंपा देवी और ससुर कृष्ण कुमार के खिलाफ दहेज आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।