Move to Jagran APP

पहले तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर देवर ने किया दुष्कर्म

पहले तीन तलाक फिर हलाला के नाम पर देवर ने किया दुष्कर्म

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 11:01 PM (IST)
पहले तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर देवर ने किया दुष्कर्म
पहले तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर देवर ने किया दुष्कर्म

स्वार : दहेज के लिए महिला को ससुराल में यातनाएं झेलनी पड़ीं। पति ने तीन तलाक दे दिया। बाद में हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भी दहेज की मांग बंद नहीं हुई। उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति और देवर समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

prime article banner

पीड़िता स्वार कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की युवती का निकाह तीन अप्रैल 2018 को क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी जुबैर रजा के साथ हुआ था। युवती पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज में स्कार्पियो और 10 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पति और ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच महिला गर्भवती हो गई, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज ससुरालियों ने 15 सितंबर 2018 को रामपुर के एक नर्सिंग होम ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को पति ने उसे एक बार में तीन तलाक दे दिया। तलाक की भनक जब पीड़िता के परिजनों को लगी तब लोकलाज का वास्ता दिया। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने समझा बुझाकर देवर फिरोज के साथ हलाला करवाने के बाद दोबारा पति से निकाह कराने की बात तय की। देवर फिरोज ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। इस पर भी ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला को घर में नजर बंद कर दिया था। 29 जुलाई 2019 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया।

महिला ने घटना की शिकायत स्वार कोतवाली पुलिस से की। पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक बरेली से शिकायत की। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उनके आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति जुबैर रजा, ससुर अख्तर रजा, सास नूरजहां, देवर फिरोज, महफूज, अब्दुल रऊफ और मुस्तफा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.