सीलिग की भूमि जोतने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
राजस्व विभाग ने गांव बिढ़वा नगला में सीलिग की 115 एकड़ भूमि पर लोगों द्वारा भूमि को जोतकर फसल बोने के मामले में चार व्यक्तियों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। कर्मचारियों ने चार ट्रैक्टरों को सीज कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने चारों व्यक्तियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। सोमवार की शाम राजस्व विभाग को सूचना मिली कि गांव बिढ़वा नगला में सीलिग की भूमि पर कुछ व्यक्ति भूमि को जोतकर उसमें फसल बो रहे है। राजस्व विभाग में खलबली मच गई। सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : राजस्व विभाग ने गांव बिढ़वा नगला में सीलिग की 115 एकड़ भूमि पर लोगों द्वारा भूमि को जोतकर फसल बोने के मामले में चार व्यक्तियों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। कर्मचारियों ने चार ट्रैक्टरों को सीज कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने चारों व्यक्तियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
सोमवार की शाम राजस्व विभाग को सूचना मिली कि गांव बिढ़वा नगला में सीलिग की भूमि पर कुछ व्यक्ति भूमि को जोतकर उसमें फसल बो रहे है। राजस्व विभाग में खलबली मच गई। सूचना पाकर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके पश्चात तहसीलदार ने लोगों को भूमि जोतने एवं फसल बोने से रोकने पर उक्त लोग राजस्व कर्मियों से कहासुनी हो गई।
तहसीलदार ने इन्द्रजीत सिंह निवासी गांव मंगतपुर, दलजीत सिंह निवासी कीरतपुर रुद्रपुर उत्तराखंड, हरविन्द्र सिंह निवासी गांव खानपुर, गुरनाम सिंह निवासी गांव करतारपुर समेत चार व्यक्तियों को पुलिस को सौंप दिया। राजस्व कर्मियों ने मौके पर चार ट्रैक्टरों को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिए हैं। उपनिरीक्षक मदन पाल सिंह के मुताबिक गांव बिढ़वा नगला में सीलिग की भूमि पर फसल बोने के मामले में चार व्यक्तियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।