किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
टांडा : किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर घर से ले जाने के बाद युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्क
टांडा : किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर घर से ले जाने के बाद युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दढि़याल निवासी किशोरी के पिता जा कहना है कि वह नौ सितंबर को अपनी पत्नी सहित रिश्तेदारी में गए थे। उनकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। पड़ोसी युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने अपने किसी परिचित के घर पर बंधक बना कर रखा। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी प्रकार होश में आने पर उसकी पुत्री आरोपियों के चुंगल से भाग निकली और चौकी दढि़याल पहुंची। पुलिस ने उसकी पुत्री को उसके हवाले कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले को समझौता कराकर निपटाने की कोशिश की जा रही है।
युवती प्रेमी के साथ नकदी व जेवर लेकर गायब
टांडा, जासं : कस्बा टांडा निवासी व्यक्ति का कहना है कि 13 सितम्बर को वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। इसी बीच उसके पीछे सांय छह बजे उसका पड़ोसी युवक उसकी पुत्री को अपने बहनोई आदि के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसकी पुत्री अपने साथ 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर आदि भी साथ ले गई है। उसने आरोपियों से अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की तो कहा कि वह उसकी पुत्री को अब वापस नहीं देंगे। उसकी पुत्री का 14 नवम्बर को निकाह होना था। बिलारी से बारात आना थी। उसने अपनी जमीन बेचने का सौदा किया था। घर पर बैनामे के 50 हजार रुपये रखे थे। उसने आरोपी युवक महमूद, भाई मकसूद, फरमूद, अरशद तथा बहनोई नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने एसपी के आदेश पर दढि़याल के मुहल्ला हबीबनगर निवासी आरोपी फुरकान, भाई इस्लाम व निजाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।