नशा देकर एएनएम को लूटा समेत कई खबरों को पढ़ें
रामपुर : शहर में नशा सुंघाकर एएनएम के जेवर आदि सामान लूट लिया। उन्हें बेहोशी की हा
रामपुर : शहर में नशा सुंघाकर एएनएम के जेवर आदि सामान लूट लिया। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पालिका के सामने मुहल्ला हाथीखाना निवासी 56 वर्षीय चरनजीत कौर चमरौआ ब्लाक में एएनएम हैं। शुक्रवार को वह मिस्टन गंज सराफा बाजार के पास जच्चा बच्चा सेंटर गई थीं। वहां उन्हें कोल्ड चेन में अपनी रिपोर्ट जमा करनी थी। रास्ते में उन्हें किसी ने नशा देकर लूट लिया। वह बाजार में बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। किसी ने पहचान लिया और रिक्शा से घर छुड़वा दिया। परिजन उनकी हालत देख घबरा गए। उन्हें जिला अस्पताल ले आए, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हालांकि शाम तक उन्हें होश नहीं आ सका था। उनके बेटे सुख¨वदर ¨सह ने बताया कि मां के पास बैग था, जिसमें उनके जरूरी कागजात और कुछ रुपये थे। बैग गायब था और सोने की अंगूठी भी अंगुली में नहीं थी। जासं नशे में गिरकर सिपाही घायल
रामपुर : नशे में गिरने से सिपाही घायल हो गया। उसे साथी पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सिपाही के साथ आए पुलिस कर्मियों का कहना था कि कुर्सी से गिरने से उसे चोट आई है। हालांकि उसका उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. दशरथ ¨सह ने बताया कि पुलिस लाइन से सिपाही विजयपाल ¨सह को भर्ती कराया गया है। वह नशे में है। उसके चोट भी लगी है। नशा शराब का है या किसी ने नशा दिया है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
अधिवक्ता समेत तीन घरों में चोरी
रामपुर : चोरों ने अधिवक्ता समेत तीन घरों से हजारों का माल साफ कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली के आगापुर गांव में गुरुवार रात अधिवक्ता मदन लाल के घर चोर घुस गए। अलमारी में रखे 17 हजार रुपये निकाल लिए। उनके पड़ोस में रहने वाले ¨रकू के घर से भी चार हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर समेट लिए। इसके बाद चोर रवि के घर में घुस गए। यहां से भी तीन हजार रुपये ले गए। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। यहां पर आग से गेहूं की फसल जली, सदमे में किसान
रामपुर : आग से एक और किसान की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। खेमपुर निवासी मोहम्मद अहमद का खेत गांव से 500 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसके खेत में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं देखा तो शोर मचा दिया। भीड़ लग गई। कुछ ही देर में खेत से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जानकारी मिलने पर किसान खेत पर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी 24 बीघा फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना से किसान और उसका परिवार सदमे में है।