Move to Jagran APP

आलिया ने 11 सौ दीयों से बनाई रंगोली

रोशनी का पर्व दीपावली अधिकारियों ने भी हर्षोल्लास से मनाया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता के आवास पर 11 सौ दीयों से शानदार रंगोली बनाई गई। रंगोली बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका आलिया बी ने भी अहम भूमिका निभाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:35 PM (IST)
आलिया ने 11 सौ दीयों से बनाई रंगोली
आलिया ने 11 सौ दीयों से बनाई रंगोली

रामपुर : रोशनी का पर्व दीपावली अधिकारियों ने भी हर्षोल्लास से मनाया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता के आवास पर 11 सौ दीयों से शानदार रंगोली बनाई गई। रंगोली बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका आलिया बी ने भी अहम भूमिका निभाई। पिछले दिनों प्रशासन ने स्वार रोड पर पेंटिग प्रतियोगिता कराई थी। इस प्रतियोगिता में आलिया बी ने पहला स्थान पाया था। आलिया बी के साथ एडीएम ने खुद भी रंगोली बनाने में सहयोग किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आलिया बी के प्रयास से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला है। एडीएम ने बताया कि उन्होंने दीपावली के मौके पर जुल्फिकार इंटर कालेज की छात्रा आलिया अखलाक के घर पहुंचकर दीपावली की मुबारकबाद दी। साथ ही उपहार भेंट किए। इस छात्रा को 22 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान के तहत दो घंटे के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नियुक्त किया था। टांडा में नगर पालिका ने जलवाए 10 हजार दीये

loksabha election banner

टांडा : दीपावली के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा सरकारी कार्यालयों में 10 हजार दीप जलाए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

पालिका प्रशासन की ओर से नगर पालिका, तहसील परिसर, कोतवाली, एसडीएम आवास, गेस्ट हाउस, झंडा चौक आदि को दीयों के प्रकाश से आलोकित किया गया। उधर सेंटाखेड़ा गांव की प्रधान पिकी गौतम की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि शिक्षित व्यक्ति भी जलते हुए दिए के समान हैं, जो समाज में शिक्षा से रोशनी देकर उजाला करता है। उन्होंने पंचायत भवन को दीप जलाकर जगमग किया और एकता व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर यूसुफ सिद्दीकी, इलियास सिद्दीकी, सुबहान, अनीस सैफी, शानू सैफी, इरफान खान, उस्मान खान, धर्मवीर सिंह, शिवम चौहान व सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सदर बाजार व चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात रही। दीये जलाकर लौट रहा सफाईकर्मी घायल

टांडा : दीपावली के अवसर पर एसडीएम के आवास पर दीये जलाकर वापस आ रहा ठेका सफाई कर्मी ब्रेकर पर ठोकर लगकर गिरने से घायल हो गया। गंभीर हालत में मुरादाबाद के असप्ताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.