विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 13 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल

Published: Thu, 09 Jul 2026 03:38 PM (IST)

रामपुर में दिल्ली-बरेली हाईवे पर एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्राली में सवार 13 साल की बालिका की मौत हो गई, जबकि नौ महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बाईपास पर जाम भी लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसा गुरुवार सुबह लगभग दस बजे बरेली बाइपास पर हुआ। बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में सवार सभी लोग मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के ग्राम हसनगंज बेलवाड़ी मझरा के रहने वाले हैं।

सभी रामपुर के ग्राम पसियापुरा में वरदान मैरिज हाल में आयोजित विवाह समारोह में भात देकर घर लौट रहे थे। हादसे में वीर सिंह की बेटी प्रियंका की मौत हो गई।

घायलों में राधेश्याम, तुलसा, आकाशवती, छात्रवती, फूलवती, भगवती, जमुना देवी, अनारकली, विवेक, अंशु, पिंटू, सुशीला, हंसिया, राजेश और पप्पू शामिल हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस के परिचालक को हिरासत में ले लिया है।

जबकि चालक मौके से फरार हो गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को बाईपास से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Success Story: ₹2 लाख के लोन से शुरू किया कैंडल स्टार्टअप, रामपुर का युवा अब खुद कमा रहा ₹40,000; 8 लोगों को भी दी नौकरी