सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर 25वीं बार प्रदेश में प्रथम, 50 बिंदुओं पर कार्रवाई के आधार पर तय होती है Ranking
रामपुर पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 25वीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि कानून व्यवस्था ...और पढ़ें

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर 25वीं बार प्रदेश में प्रथम।
HighLights
रामपुर पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पहला स्थान पाया।
अगस्त माह में कानून व्यवस्था, शिकायत निस्तारण में अव्वल रहा।
यह 25वीं बार है जब जिले ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, रामपुर। सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में जिले की पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सीएम डैशबोर्ड पर कानून व्यवस्था, शिकायतों के निस्तारण में अगस्त माह की रैंकिंग में जिला अव्वल आया है। जिले को 88.10 फीसद अंक मिले हैं।
जुलाई 2024 से अब तक जनपद ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 25वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह जून 2025 में जिला द्वितीय स्थान पर रहा था। यह रैंकिंग 50 बिंदुओं पर पुलिस के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तय होती है।
शासन स्तर से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सरकारी विभागों की सेवाओं की निगरानी की जाती है। इनमें पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी प्रत्येक माह रिपोर्ट तैयार की जाती है।
इनमें वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध व इनमें शामिल अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट, थानों पर आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, जघन्य अपराधों की विवेचना, पुरस्कार घोषित अपराधियों पर कार्रवाई, आबकारी अधिनियम की कार्रवाई, 112 रेस्पांस टाइम, महिला अपराधों पर अंकुश आदि शामिल हैं।
इनमें प्रत्येक कार्य के अंक तय हैं। प्रति माह इन अंकों के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग तय की जाती है। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसौदिया ने बताया कि एडीजी बरेली रमित शर्मा और डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज के निर्देशन में लगातार जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा है।
