विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्यूशन सेंटर के बंद कमरे में 'गुरु' ने दिखाई असली नीयत, कक्षा 9 की छात्रा ने घर पहुँचकर जो बताया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Published: Fri, 16 Jan 2026 10:52 PM (IST)

रामपुर में एक शिक्षक ने अपने कोचिंग सेंटर में नाबालिग दलित छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की घटना, स्वास्थ्यकर्मी हैं छात्रा के पिता

जागरण संवाददाता, रामपुर। घर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षक ने नाबालिग दलित छात्रा से छेड़छाड़ कर दी की। बाद में उसे किसी को न बताने के लिए धमकाया भी। छात्रा ने घर जाकर स्वजन को इसकी जानकारी दी। छात्रा के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के पिता स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। उनकी बेटी शहर के एक सीबीएसई स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने डायमंड रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर जाती थी। आरोप है कि गुरुवार को उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई तो कोचिंग सेंटर संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा को धमकाया कि यह बात किसी को नहीं बताना।

शाम को छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर पहुंची तो उसने स्वजन को कोचिंग सेंटर संचालक की हरकत के बारे में जानकारी दी। उसकी बात सुनकर स्वजन सन्न रह गए। वह बेटी को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित अभिषेक भारद्वाज मूल रूप से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द का रहने वाला है। यहां गायत्रीपुरम कालोनी में नीरज सैनी के घर किराये के मकान में रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- शादी के 20 दिन बाद देवर ने लूटी नवव‍िवाह‍िता भाभी की अस्मत, पति बोला- मुंह खोला तो जान दे दूंगा

 

यह भी पढ़ें- पति को छुड़ाने की चाहत में लुटी अस्मत: पंजाब से यूपी तक तीन दरिंदों ने किया खेल, अब पहुंची पुलिस