विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध में पानी मिलाना पड़ा भारी: रामपुर में डेयरी मालिक पर लगा 50 हजार का जुर्माना, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:28 PM (IST)

रामपुर में दूध में पानी मिलाने पर एक डेयरी मालिक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. अप्रैल से अगस्त तक खाद्य विभाग की टीम ने भरे 142 नमूने, फेल नमूनों के 60 मामलों में न्यायालय में दायर किए वाद

जागरण संवाददाता, रामपुर। दूध हर घर की दैनिक जरूरत है। बच्चे, बड़े, महिलाएं, बुजुर्ग सभी किसी न किसी रूप में दूध का सेवन करते हैं। कुछ लोग इस दैनिक जरूरत के खाद्य पदार्थ में भी मिलावट कर रहे हैं। दूध में सबसे ज्यादा मिलावट पानी की की जा रही है। दूधिया हो या फिर डेयरी। कहीं भी शुद्धता की गारंटी नहीं है।

खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर दूध के सेंपल भरे जाते हैं। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त माह में खाद्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के 142 सेंपल भरे गए, जिनमें दूध के भी 30 नमूने थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

इनकी जांच रिपोर्ट आई तो 60 नमूने फेल हो गए। इनमें दूध का भी नमूना शामिल था। खाद्य विभाग ने फेल हुए नमूनों के संबंध में न्यायालय में वाद दायर किया। अपर जिला मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह ने दूध में पानी मिलाने पर डेयरी मालिक पर 50 हजार का जुर्माना डाला है।

दूध का यह नमूना 22 जून 2026 को राजद्वारा स्थित साहिब मिल्क डेयरी से लिया गया था। नमूने को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।

जांच रिपोर्ट में दूध में फैट की मात्रा निर्धारित न्यूनतम मानक 4.5 प्रतिशत से कम पाई गई। रिपोर्ट में नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सब-स्टैंडर्ड (अधोमानक) घोषित किया गया।

जुर्माना जमा न करने पर जारी होगी आरसी

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि न्यायालय में डेयरी मालिक थाना शहजादनगर के ग्राम डुंडई निवासी शाहिद अली के खिलाफ वाद दायर किया था।

न्यायालय ने माना कि कारोबारी ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से मानक के विपरीत मिश्रित दूध मानव उपभोग के लिए बिक्री किया। न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 51 के तहत 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।

ChatGPT Image Sep 8, 2026, 06_20_22 PM

दूध में मिलावट की पहचान ऐसे करें

  • किसी चिकनी और ढलान वाली सतह पर दूध की बूंद टपकाएं। शुद्ध दूध धीरे-धीरे बहेगा और सफेद निशान छोड़ेगा। पानी मिला होने पर दूध बिना किसी निशान के तेजी से बह जाएगा।
  • थोड़े से दूध में कुछ बूंदें आयोडीन साल्यूशन या टिंचर आयोडीन की मिलाएं। यदि दूध में स्टार्च की मिलावट होगी तो दूध का रंग नीला हो जाएगा।
  • एक शीशी में बराबर मात्रा में दूध और पानी लेकर जोर से हिलाएं। यदि बहुत ज्यादा और देर तक रहने वाला गाढ़ा झाग बने तो दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें- अलर्ट: रामपुर के गांव में जापानी बुखार की दस्तक, 3 साल का मासूम ICU में भर्ती; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग