विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Published: Sun, 22 Feb 2026 06:59 PM (IST)

रामपुर में स्वार रोड पर एक बेकाबू कैंटर ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्वार रोड पर बेकाबू कैंटर ने तीन लोगों को रौंदा।

  2. हादसे में 60 वर्षीय मुख्तियार अली की मौके पर मौत।

  3. दो अन्य गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किए गए।

जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वार रोड पर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बेकावू कैंटर ने रौंद डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। खेमपुर इमरती निवासी हाजी अली अहमद और मुख्तियार अली किसी काम से करनपुर पुलिया पर गए थे। दोनों परिचितों को सड़क किनारे खड़ा देख इमरता निवासी हिफजे अली ने अपनी बाइक उनके पास रोक ली।

तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने कैंटर का पीछा किया तो चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने मुख्तियार अली 60 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। स्वजन मृतक का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घर के चारों ओर से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी।

उधर, दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि स्वजन की ओर से भी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।