Move to Jagran APP

रजपुरा में दो गुटों में संघर्ष, 12 घायल

रजापुरा थाना क्षेत्र के सैतुआ गांव में रामलीला देखते समय एक दूसरे में तंज कसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडों के साथ ईट पत्थर चलने लगे। इसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM (IST)
रजपुरा में दो गुटों में संघर्ष, 12 घायल
रजपुरा में दो गुटों में संघर्ष, 12 घायल

सम्भल : रजपुरा थाना क्षेत्र के सैतुआ गांव में रामलीला देखते समय एक दूसरे पर तंज कसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडों के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के सैतुआ गांव में रामलीला चल रही है। गुरुवार की रात रामलीला देखते समय गांव के ही अतर¨सह का बेटा पप्पू के ऊपर बुद्धि ¨सह, मन्नु व जयवीर ने तंज कसने शुरु कर दिये। कुछ देर तक दोनों के बीच हंसी मजाक चलता रहा लेकिन बाद में मजाक विवाद में बदल गया। कुछ ही देर में नोकझोंक के बाद नौबत मारपीट तक आ पहुंची। उधर इसकी जानकारी दोनों पक्षों के अन्य लोगों को हुई तो वह भी लाठी डंडे लेकर मैदान में आ गये और दोनों ओर से संघर्ष छिड़ गया। देखते ही देखते मारपीट के साथ पथराव भी शुरु हो गया। दो गुटों के बीच हुई संघर्ष के चलते गांव में चल रही रामलीला में भगदड़ मच गई। बाद में रामलीला को भी बंद करा दिया गया। मारपीट में विनोद, पप्पू, बदन¨सह, गिरिराज, राजू, विजेन्द्र, अरविन्द, चन्द्रकेश, मंगली ¨सह, बदन ¨सह की पत्नी प्रेमवती, मंगली ¨सह की पत्नी सुरजा देवी तथा रत्न ¨सह की पत्नी शकुंतला घायल हो गई। सूचना पर रजपुरा इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से सभी घायलों को सम्भल के जिला अस्पताल भेजा दिया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.