Move to Jagran APP

राजा जनक ने अपनी पुत्री जानकी का किया स्वयंवर

सैफनी, जासं : कस्बे में चल रही रामलीला में शनिवार की रात पांचवें दिन धनुष, यज्ञ और सीता स्वय

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 08:17 PM (IST)
राजा जनक ने अपनी पुत्री जानकी का किया स्वयंवर
राजा जनक ने अपनी पुत्री जानकी का किया स्वयंवर

सैफनी, जासं : कस्बे में चल रही रामलीला में शनिवार की रात पांचवें दिन धनुष, यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया। रामलीला मंचन में राजा जनक ने अपनी पुत्री जानकी का स्वयंवर रचाया।

loksabha election banner

उन्होंने शिव धनुष भंजन करने वाले योद्धा से पुत्री का विवाह करने का प्रण किया। दुनियाभर से राजा बुलाए गए। धनुष तोड़ने की बात तो दूर कोई भी योद्धा धनुष को हिला तक ना सका। भगवान श्रीराम ने जनकपुरी में हुए सीता स्वयंवर में गुरु के इशारे पर धनुष को तोड़ दिया, जिसके बाद सीता ने उनके गले में वरमाला पहनाकर अपना पति स्वीकार किया। झांसी से आए कलाकारों द्वारा अपने मंचन से लोगों को प्रभावित किया। देखने वालों की रातभर भीड़ जुटी रही। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रबंधक फौजी सुशील कुमार, अध्यक्ष रामाधार गुप्ता, लोकेश जोशी, विवेक वशिष्ट, बंटी रस्तोगी, हरिओम शर्मा, विनय कृष्ण जोशी, विमल जोशी, डॉ. कृपाल ¨सह, अभिषेक भटनागर, ¨सटू गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, आकाश सक्सेना, राहुल जोशी आदि मौजूद रहे। जासं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.