रामपुर में प्रचार खत्म, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां Rampur News
नौ फ्लाइंग स्कवायड बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इनपर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
रामपुर। नगर विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया है। रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 163 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस दिन सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 163 मतदान केंद्र हैं और इनमें 428 बूथ बनाए गए हैं। इस सीट पर सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस समेत कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 24 अक्टूबर को होगा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 390725 मतदाता हैं। यहां मुस्लिम मतदाता ज्यादा हैं। इस कारण आजादी के बाद से अब तक मुस्लिम विधायक बनते रहे हैं। आजम खां इस सीट से नौ बार विधायक रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 2810 पुलिसवालों के साथ ही चार कंपनी सीआरपीएफ और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।