वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभातफेरी
वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली प्रभातफेरी
रामपुर : भगवान वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से वाल्मीकि प्रकट्य दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। शुभारंभ संजय नगर, हाथीखाना में वाल्मीकि कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर से किया गया। शुभारंभ नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यहां से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी बेलदारान, झंडा, पक्का बाग, अस्तबल, तोपखाना व थाना कुंडा आदि होती पुन: वाल्मीकि मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां से प्रभातफेरी निकली, लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समाज की महिलाओं की भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लववीर चौहान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने मानव जाति को कई संदेश प्रदान किए हैं, जिनका अनुसरण करके वे उत्थान की ओर अग्रसर हो सकते हैं। राकेश सिधवासी, अमर आदिवासी, सुदेश चौहान, सतवेंद्र विराट, धनेश गुड्डू, शानू कटारिया, पंकज चंद्रा, विक्रम व अरुण आदि उपस्थित रहे। भगवान वाल्मीकि ने दिए जीवन में प्रगति के मंत्र
रामपुर : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित सत्संग में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के प्रकट्य दिवस अर्थात शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। ऐसे में इस रात में हमें सत्संग करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य में चंद्रमा के समान तेज पैदा होता है। भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ने मानव जीवन को जीने के वे मंत्र प्रदान किए हैं, जिनसे जीवन को ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। आज यह ग्रंथ दुनिया भर में अपना प्रकाश फैला रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को मोहल्ला तोपखाना से प्रभातफेरी निकाली जाएगी व सोमवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सब से कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का आह्वान किया। रामगोपाल कठेरिया, करन लाल, प्रदीप, दिनेश व प्रमोद आदिवासी आदि उपस्थित रहे। उधर भगवान वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पनवड़िया, आगापुर व अजीतपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर शनिवार को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी में सम्मिलित होने का आह्वान किया। इस दौरान हरिबाबू, संजय समर्पित, मोहन दानव, विनोद दिलावर व सुरेश वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। वहीं वाल्मीकि शक्ति दल के कोषाध्यक्ष आकाश प्रकाश ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के प्रकट्य उत्सव पर दोपहर 12 बजे चादर वाला बाग में विचार गोष्ठी होगी। उसके बाद कुष्ठ आश्रम में रोगियों को भोजन भी भोजन कराया जाएगा।