विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 May 2018 08:32 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतीय प्रजापति सभा कुम्भकार महासंघ की ओर से रविवार को

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतीय प्रजापति सभा कुम्भकार महासंघ की ओर से रविवार को पटवाई रोड स्थित भारत जूनियर हाईस्कूल नारायणपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर प्रजापति को समाज के लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री ने लोगों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। समाज के जिन बच्चों ने वर्ष 2018 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन सभी बच्चों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल गए। समारोह में कश्यप समाज के नेता भी शामिल हुए, इनमें जिला पंचायत सदस्य नेहा कश्यप, राकेश कश्यप, नीरज कश्यप, बाबूराम कश्यप, आदि भी शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेश सचिव राजीव लोचन, जिलाध्यक्ष बलवीर, हरीश, राम किशोर, श्याम ¨सह, संजू बाबा, नंद किशोर, प्यारे लाल, दया राम, ब्रजेश, बसंत, वेद प्रकाश, राजेश्वरी देवी, रियानशी, काजल, ज्योति, नीरज, सरिता, तुलसी, रोशनी, कृष्णपाल, विनोद, राकेश, विशाल, उमेश आदि मौजूद रहे।