Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

प्रभातफेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:03 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भगवान वाल्मीकि दयावान जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में समाज के लोगों द्वारा नगर में प्रभातफेरी निकाली गई । प्रभातफेरी का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार सवेरे समाज के लोग मुहल्ला भट्टी टोला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पर एकत्र हुए। मंदिर परिसर से भव्य रुप से सजाए गए वाहन में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। बाद में यहां से प्रभात फेरी निकाली गई। सिनेमा रोड, डाम कालोनी, टांडा हुरमतनगर से वापसी मुख्य चौराहे होते हुए माटखेड़ा मार्ग, लक्ष्मीनगर से होकर गांव खोदलपुर पहुंची। इसके बाद गुरुनानक स्कूल रोड, डाकखाना रोड, रामपुर रोड, केमरी तिराहे, एसडीएम कोर्ट, शनिवार के बाजार से होते हुए पुन: मन्दिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में आरती के पश्चात प्रसाद बांटा गया। प्रभातफेरी के दौरान भक्त भजन कीर्तन करते चल रहे थे। प्रेम नरेश वाल्मीकि, गुरमुख भारती, अशोक वाल्मीकि, रविराज, विजय अनार्य, शिवम सरन, कैलाश वाल्मीकि, प्रवेश वाल्मीकि, सुधीश वाल्मीकि, अरुण राही, हनी वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, राजू नरेश वाल्मीकि, रागिनी वाल्मीकि, निर्मिला देवी, मनीशा, आरती वाल्मीकि, काजल वाल्मीकि आदि मौजूद रहीं ।

loksabha election banner

स्वार : भावाधस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस पर मुहल्ला स्वार खास स्थित वाल्मीकि बस्ती में कार्यक्रम किया। समाज के लोगों ने वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मिष्ठान का वितरण किया। प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रांतीय महामंत्री दीप सिंह राही ने कहा कि इस प्रथ्वी पर सर्वप्रथम महाकाव्य रामायण की रचना कर मानव जाति को प्रेम, भाईचारा, आपसी सौहार्द की प्रेरणा दी। भावाधस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश एकलव्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी सभी मानव जाति के लिए पूजनीय है। भगवान वाल्मीकि जी के हम सच्चे अनुज्ञापी तभी बन सकते हैं।जब हम रामायण के बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों का त्याग करने के साथ ही समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर राजेश, सुनील, राजा, भूरा, परवेज, संजय राज, मोहनलाल, महेन्द्र, हरकिशोर, संदीप, प्रेम सडाना, रवि, ब्रजेश, प्रमोद कुमार आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.