शीघ्र ही शुरू हो जाएगा पॉलीटेक्निक कालेज का निर्माण
केमरी (रामपुर) राज्य जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि रहसेना गांव में 18 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक कालेज बनाया जाएगा।
केमरी (रामपुर) : राज्य जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि रहसेना गांव में 18 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक कालेज बनाया जाएगा। शुक्रवार को वह रहसेना गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हुआ है। उन्होंने अपने प्रयास से ही क्षेत्र में 75 नलकूप लगवाए जिससे किसानों को सिचाई के समय कोई दिक्कत न हो। साथ ही ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके लिए जनपद के 50 गांवों में ओवरहेड टैंक बनवाए। इसके अलावा अनेक सड़कें बनवाईं, जिससे लोगों को असुविधा न हो। इसके साथ ही रहसेना गांव में 18 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक बनेगी, जिसे बनाने की मंजूरी मिल गई है। पॉलीटेक्निक बनाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बनने से छात्र-छात्राओं को पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बोले, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सब का साथ और सबका विकास कराती है। कहा कि भाजपा विकास के मामले को कोई भेदभाव नहीं करती है। लेकिन, विपक्षी पार्टियों को भाजपा सरकार का यह विकास कार्य हजम नहीं हो रहे हैं। आरोप लगाया क्षेत्र के भोले-भाले किसानों को बरगलाया जा रहा है। लेकिन, उनकी यह नीति किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने वाली है। चाहे वे कितना ही जोर लगा लें। क्योंकि विपक्ष की चाल को सब समझ गए हैं। इस अवसर पर मौजूद फैक्स पैड दर्जा राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहतास मौर्य, सौरव यदुवंशी रामदेव लोधी, रोशन लाल गंगवार, सुच्चा सिंह, हरपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, भारत भूषण गुप्ता, अमरीष पटेल, राजू शर्मा, महेश गंगवार, मलखान सिंह, जानकी प्रसाद मौर्य राजू प्रजापति, विजय पाल मौर्य, लाखन कश्यप, हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।