सपा ने मुसलमानों को लूटा, भाजपा कर रही हिदुओं को छलने का काम : ओमवीर
सपा ने मुसलमानों को लूटा भाजपा कर रही हिदुओं को छलने का काम ओमवीर
रामपुर : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि सपा ने जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा भी जनता से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। उन्होंने शंकरपुर व ककरौआ आदि गावों में भ्रमण कर जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि इन राजनीतिक दलों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। इन्होंने सिर्फ समाज को बांटने का ही काम किया। विकास के नाम पर जनता को ठगा। आज जनता के पास मौका है कि इनकी करतूतों का जवाब इन्हें दे। अपनी आवाज को बुलंद करें और उस पार्टी को वोट दें जो आपके हित की बात करे। कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो जनता की फिक्र करती है। उसको किसी हाल में वोट न करें, जो खुद की हिफाजत नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से कांग्रेस प्रत्याशी अरशद अली खां गुड्डू को जिताने का आह्वान किया। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बबलू का हाल जाना। उसके बाद पार्टी के नेता आसिम खां के घर पहुंच कर उनका भी हालचाल मालूम किया। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता, नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, प्रदेश महासचिव अशफाक सकलैनी, युवा कांग्रेस के •ालिा अध्यक्ष नोमान खां, शेजी खां फैसल हसन, आमिर मियां, एजाज खां आदि रहे।