रामपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में छह बदमाश पकड़े
रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जजेज रोड पर बदमाशों के आने की सूचना पर तड़के सिविल लाइंस और शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई।
रामपुर (जेएनएन)। बदमाशों तथा पुलिस टीम की मुठभेड़ में आज छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आज तड़के हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश तथा आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जजेज रोड पर बदमाशों के आने की सूचना पर तड़के सिविल लाइंस और शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में सिविल लाइंस कोतवाल ब्रजकिशोर मिश्रा व शहर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत आठ पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं। दो बदमाश भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश बिजनौर जिले के थाना नजीमाबाद के मोहल्ला चौक बाजार के रियासत और मुहम्मद इल्यास हैं।