Move to Jagran APP

आजम खां के समधी को बेटे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी के सामने वाहन चेकिग कर रही पुलिस के रोकने पर भी दौड़ा दी थी कार पिता-पुत्रों ने नहीं लगाया था मॉस्क एसपी ने लगाई दोनों को हिदायत दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 11:43 PM (IST)
आजम खां के समधी को बेटे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजम खां के समधी को बेटे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामपुर, जेएनएन। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में वाहन चेकिग के दौरान गाड़ी न रोकने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने और मास्क न लगाने पर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर दी। बाद में पता चला कि आरोपित पिता सांसद आजम खां के समधी हैं। इस पर पुलिस ने थाने से दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।

loksabha election banner

घटना सोमवार दोपहर बाद की है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम शहर में भ्रमण पर थे। वह शाहबाद गेट चौराहे पर रुके, जहां पुलिस कोविड-19 की रोकथाम के लिए वाहन चेकिग कर रही थी। इसी दौरान स्टार चौराहे की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार आई। पुलिस के रोकने पर भी चालक ने कार को दौड़ा दिया और तेजी से निकल गया। इस पर पुलिस ने वायरलैस से मैसेज देकर सभी चौराहों पर तैनात पुलिस को अलर्ट कर दिया। अगले चौराहे पर कार को रोक लिया गया। कार में डायमंड सिनेमा रोड निवासी प्लाजा होटल के मालिक रिजवान मोहम्मद खां बैठे थे। वह सांसद आजम खां के समधी हैं। उनका बेटा अब्दुल रहमान कार चला रहा था। दोनों को कार से उतार लिया। गाड़ी के कागज दिखाने को कहा तो कागज नहीं दिखा सके। इसी दौरान बेटे ने सड़क पर थूक दिया। इस पर पुलिस ने मास्क न लगाने व थूकने पर जुर्माना जमा करने को कहा तो पिता-पुत्र मना करने लगे और पुलिस कर्मियों को हड़काने लगे। पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। कहने लगे कि हमें मास्क पहनना सिखाआगे। कानून सिखाओगे। तब तक पुलिस अधीक्षक वहां आ गए। उनसे भी नोकझोंक करने लगे। उन्होंने दोनों को जमकर हड़काया। पुलिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था, जिस पर पुलिस अधीक्षक का पारा और चढ़ गया। उन्होंने दोनों को जमकर हड़काया। पुलिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी को सीज कर दिया है। दोनों को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। कई घंटे हिरासत में रखने के बाद दोनों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.