जिला जज ने कचहरी परिसर में लगाए पौधे
जिला जज ने कचहरी परिसर में लगाए पौधे
रामपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में कई जगह पौधरोपण भी किया गया। जिला जज अलका श्रीवास्तव ने गुरुवार को सुबह आठ बजे पहले ध्वजारोहण किया। बाद में कचहरी परिसर में ही विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पर्यावरण का महत्व बताते हुए दूसरों को भी अपने जीवन में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चतुर्थ अपर जिला जज इश्तियाक अली आदि न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मक्का मिल कालोनी में भी यहां के बाशिदों ने सड़क किनारे और पार्क में पौधरोपण किया। मक्का मिल कल्याण समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी के नेतृत्व में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कालोनी से लेकर हाईवे तक 140 पौधे रोपे गए। अध्यक्ष श्री जोशी ने बताया कि हमें पेड़ों का महत्व खुद भी समझना होगा और अपने बच्चों को भी बताना होगा। इनके बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। इस दौरान संजय नेगी, हरगुरुदेव, अतुल चंद्र जोशी, अतुल मुदगिल, मनोरमा जोशी, अजय शर्मा, कुसुम मुदगिल, निर्मला सक्सेना, पंकज नेगी, मेवाराम गंगवार, खगेंद्र जोशी, हनी, ईशु, तेजस्व, पुलकित, हर्षित, प्रस्तुति, राधिका, साहिल अली, दिव्यांश, हैदर अली आदि ने सहयोग किया।
गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस और 550वें प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रांगण समेत अन्य स्थानों पर पर्यावरण के लिए पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना, सरदार गुरचरन सिंह, ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र सिंह दारा, रविद्र सिंह टोनी, राधेश्याम अरोड़ा, सरदार निहाल सिंह, जसमीत सिंह, पपेंद्र सिंह, विकी मल्होत्रा, धनवंत सिंह काका, जनक राज, शेर सिंह, ज्ञानी सेवा सिंह, गुरमीत सिंह, राजा सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।