धरा को हरा-भरा बनाने के लिए लगाएं पौधे
धरा को हरा-भरा बनाने के लिए लगाएं पौधे
शाहबाद, जासं : वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नवीन मंडी समिति परिसर में एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नही है। इसलिए सभी इनके महत्व को पहचानें। सभी समय-समय पर पौध रोपण करें। बरसात का मौसम पौध रोपण के लिए काफी अच्छा होता है। इस मौसम में पौधे ठीक से पनप जाते हैं। इसलिए सभी लोग धरा को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी व्यापारियों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की। विभिन्न स्थानो पर लगाए पांच सौ पौधे
शाहबाद : राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा एवं वीर भगत सिंह युवा मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लक्खी बाग शिव मंदिर, कोतवाली, नशा मुक्ति केन्द्र, विकास खंड, ऊंचागांव आदि मे 500 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान भाजपा नेता मौनी पांडेय ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।