Move to Jagran APP

परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:16 AM (IST)
परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

जेएनएन, रामपुर। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न योगासन किए गए। कार्यक्रम को साधकों के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर भी लाइव देखा गया।

loksabha election banner

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में परमहंस श्री जितेंद्र सिंह भारतीय जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान महायोगी राधेश्याम वासंतेय ने उनके संपूर्ण व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सदगुरु की कृपा से शक्तिपात होने पर अष्टांग योग स्वत: होता है और जीव को परमात्मा प्राप्त करने की तीव्र इच्छा पैदा होती है। आदि गुरु गोरखनाथ की परंपरा का यह शक्तिपात महायोग असंख्य जन्मों के पापों को क्षीण करता है। भारतीय जी स्पर्श मात्र से, ²ष्टि से तथा मंत्र से जड़-जड़ की कुंडलिनी शक्ति जागृत करते थे। असंख्य शिष्य उनके द्वारा की गई कृपा को आगे विस्तृत कर रहे हैं। श्री ललिता चालीसा व बजरंगबाण का साधकों ने पाठ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को विभिन्न योगासन कराए। गुरूमाता विमला शर्मा ने गुरुदेव के चमत्कारों के बारे में बताया।

डा.प्रियंका शुक्ला ने प्राणायाम ज्ञान तत्व के बारे में कहा कि प्राणायाम से प्रमाणिक ऊर्जा की वृद्धि होती है। आयु और आरोग्य का लाभ मिलने से शरीर देहिक, देविक,बौद्धिक कामों के करने से निपुण होता है। बचपन में दादा गुरु के दर्शन किए थे एवं उनकी गोद में खेली। आज उनके जन्मदिन पर शक्तिपात का अनुभव हो रहा है। इस मौके पर डा.बीबी शर्मा, गौरव गुप्ता, रजत सैनी, ओमपाल सिंह, अनादि भारद्वाज, आध्या भारद्वाज, भाग्यश्री, पूजा, ओम गुप्ता, अनादि भारद्वाज, आधया भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.