लोक न्याय संस्थान के अधीक्षक बने फैसल मुमताज
रामपुर : शहर के मुहल्ला ज्यारत खुर्मे वाली निवासी फैसल मुमताज को लोक न्याय संस्थान भारत सरक
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:09 PM (IST)
रामपुर : शहर के मुहल्ला ज्यारत खुर्मे वाली निवासी फैसल मुमताज को लोक न्याय संस्थान भारत सरकार के मुख्य निदेशक सैयद शाह आलम ने संस्थान का जिला अधीक्षक बनाया है। मुख्य निदेशक ने जिले में संस्थान के कार्यों में उचित भागीदारी निभाने एवं जिले की सम्पूर्ण इकाई का गठन कर सूची उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। गौरतलब है कि श्री फैसल राष्ट्रीय संयुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और आरटीआइ कार्यकर्ता भी हैं। उनका मोर्चा यातायात जागरूकता को लेकर काफी सक्रिय रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें