सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी घायल
मिलक सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:09 AM (IST)
मिलक : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के आगापुर निवासी महेंद्र पाल उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर के सिड़कुल में किसी फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। रात साढ़े सात बजे ग्राम लोहा के पास उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें