स्थापना दिवस पर मित्र संघ ने वृद्धाश्रम और कुष्ठाश्रम में बांटे फल
स्थापना दिवस पर मित्र संघ ने वृद्धाश्रम और कु़ष्ठाश्रम में बांटे फल
जागरण संवाददाता, रामपुर : मित्र संघ की ओर से बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कुष्ठ और वृद्धाश्रम में जाकर लोगों को फल, बिस्कुट आदि वितरित किए।
मित्र संघ की ओर से साईं विहार स्थित सुभाष पार्क में स्थापना दिवस और सुभाष जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, पंकज राय आदि ने सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने मित्र संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आहवान किया। इसके बाद सभी एकत्र होकर वृद्धाश्रम और कुष्ठ आश्रम गए। वहां पर लोगों को फल और बिस्कुट वितरित किए।
जिलाध्यक्ष अनुज सक्सेना ने मित्र संघ के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव हैं। उन्होंने 2007 में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से संगठन की शुरुआत की थी। इसके बाद संगठन से काफी तेजी से लोग जुड़े हैं। अब इसका काफी विस्तार हो चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज सक्सेना तथा संचालन सुभाष सक्सेना ने किया।
इस मौके पर जिला संयोजक पंकज राय, डॉ.डीके राजपूत, रमेद्र गुप्ता, गोविद पांडे, आदर्श सक्सेना, जीके श्रीवास्तव, अशोक करोरी, देवेश गुप्ता, संदीप सिंह, अंकुश सक्सेना, अंजुम स्नेही, डॉ.अनिल, हरिओम सैनी, कमल सक्सेना, पीयूष सक्सेना, अनु सक्सेना, विककी, सोनू लोधी आदि रहे।