मुंबई की रिफाइंड ऑयल कंपनी पर दो लाख का जुर्माना
रामपुर : घटतौली के मामले में मुंबई की रिफाइंड ऑयल कंपनी पर बाट माप विभाग ने दो लाख रुप
रामपुर : घटतौली के मामले में मुंबई की रिफाइंड ऑयल कंपनी पर बाट माप विभाग ने दो लाख रुपये जुर्माना लगाया है। घटतौली का मामला मुंबई की रुचि सोया इंडस्ट्रीज से जुड़ा है। कंपनी का महाकोश के नाम से रिफाइंड ऑयल मार्केट में उपलब्ध है। बाट माप टीम ने पिछले साल दीपावली के आसपास रामपुर के विशाल मेगा मार्ट पर छापा मारा था। इस दौरान ऑयल का नमूना लिया गया था। पै¨कग पर चार किलोग्राम 550 ग्राम वजन अंकित था। तौल कराने पर चार किलोग्राम 348 ग्राम वजन ही मिला। यानी, करीब 200 ग्राम की घटतौली पाई गई। इस पर बाट माप विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया। बाट माप निरीक्षक ब्रजेश कुमार जिज्ञासु ने बताया कि यह मुंबई की प्रसिद्ध कंपनी है। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कंपनी की ब्रांड अम्बेसडर हैं। इस कंपनी के दो डायरेक्टर हैं। कंपनी के रिफाइंड ऑयल में घटतौली मिलने पर दोनों डायरेक्टर को नोटिस जारी किए गए। कंपनी के प्रतिनिधि ने बाट माप कार्यालय में संपर्क किया है और अग्रिम कार्रवाई की जानकारी ली। कंपनी ने जुर्माने की रकम अदा करने पर सहमति दी है।