कुत्तों के हमले में घायल हुआ नीलगाय का बछड़ा
मसवासी क्षेत्र के गांव मानपुर-उत्तरी के जंगल में जंगली कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बछड़े पर हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM (IST)
मसवासी : क्षेत्र के गांव मानपुर-उत्तरी के जंगल में जंगली कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बछड़े पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाकर उसे उनके चुंगल से छ़ड़ाया। लेकिन, तब तक वह काफी घायल हो चुका था। जानकारी क्षेत्र में कार्यरत पीपुल फॉर एनिमल्स के प्रभारी वरुण जैन, महेश भारद्वाज को मिली तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वनकर्मी उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गए। वन दरोगा अवधनाथ यादव ने बताया कि नीलगाय का बछड़ा गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसका उपचार करवाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें