आरएसएस के कार्यक्रम में उमड़ा स्वयंसेवकों का हुजूम
जागरण संवाददाता रामपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम नगर में रविवार को सम्पन्न हुआ।
रामपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम नगर में रविवार को सम्पन्न हुआ। श्रीहरि आदर्श रामलीला मैदान पर भारी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित हुए।
विभाग के सेवा प्रमुख कमलकान्त राय ने स्वयंसेवकों को वर्ष प्रतिपदा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि समाज में फैली विषमताओं को दूर कर, आपसी भाईचारे का संदेश देता हमारा देश आरंभ से ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धान्त पर चलता आ रहा है। समय-समय पर हमारे द्वारा विश्व शांति के लिए अनेक सिद्धान्तों का संदेश दिया गया है। संघ ने देश और समाज के हित में ही अपना हित देखा है। इस पुनीत कार्य के लिए हम अपने पूर्वजों के
आदर्शो पर चलते रहे हैं। हमें अपने पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथसंचलन निकाला। स्वयं सेवक आदर्श रामलीला मैदान से चलकर टैक्सी स्टेन्ड, गुरुद्वारा रोड, नैनीताल रोड, राधा रोड, आवास विकास कॉलोनी होते पुन: रामलीला मैदान में पहुंचे। इस दौरान विभाग कार्यवाह योगेंद्र चौहान, उपेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार, सुचित, गोविद पांडे, नवीन, प्रवीण सिंह, रवि शर्मा, सावन कुमार, केशव गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुंदर लाल सिघानिया, अनुज सक्सेना व अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।