मिलक खानम में नगर कीर्तन निकाला
मिलख खानम : शुक्रवार को गुरुद्वारा नानक सर से नगर कीर्तन निकाला गया। सबसे आगे पंच प्यारे चल र
मिलख खानम : शुक्रवार को गुरुद्वारा नानक सर से नगर कीर्तन निकाला गया। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे।
नगर कीर्तन गांव डिलारी से होता हुआ गोविन्दपुरा, गज्जूपुरा, पदमपुर, अज्जूवाला आदि कई गांवों से निकला। मार्ग में जगह-जगह नगर कीर्तन में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान, प्रसाद आदि वितरित किया गया। सिख समुदाय गुरुवाणी का गायन करते चल रहे थे। रागी जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने गुरु के जयकारे लगाए। इससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन में सभी इलाका संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर वीर जी, अनूप ¨सह, बाबा गोरख जी गुरुद्वारा स्वार, बल्देव ¨सह, सत्ता ¨सह, अमोलक ¨सह, गुरमुख ¨सह ग्राम प्रधान, गुरप्रीत ¨सह, मंजीत ¨सह, बूरा ¨सह आदि रहे।