मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा
मिलक : गुरुवार को नगर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। होली च
मिलक : गुरुवार को नगर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। होली चौक स्थित श्रीमनोकामना दुर्गा मंदिर पर संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के पश्चात गुरुवार सुबह 11 बजे शोभायात्रा मंदिर से आरम्भ हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचने के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। मंदिर के महंत विपिन शर्मा ने मूर्ति का अभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर कमल सक्सेना, विपिन शर्मा, प्रतीक सक्सेना, डा. मुकेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, गौरव सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, अमन सक्सेना, ¨प्रस सक्सेना, रेखा सक्सेना, प्राची, प्रिया, लल्ला सक्सेना, शोभित सक्सेना, ¨टकू सक्सेना, राजू सक्सेना आदि शामिल हुए। जासं